लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य जीता

By भाषा | Updated: February 27, 2021 10:03 IST

Open in App

काहिरा, 27 फरवरी भारत के मैराज अहमद खान, अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत खांगुरा ने यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

भारतीय टीम ने कजाखस्तान के डेविड पोचिवालोव, एडुअर्ड येचशेंको और अलेक्जेंडर एम की टीम को 6 . 2 से हराया ।

भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 491 का स्कोर किया । इसमें सात दौर में प्रत्येक दौर में 25 निशाने लगाने थे । भारतीय टीम फाइनल में भी पहुंच जाती लेकिन शूटआफ में रूस से 6 . 5 से हार गई ।

रूस ने चेक गणराज्य को 6 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय महिला टीम भी कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची लेकिन कजाखस्तान से 4 . 6 से हार गई । भारतीय टीम में गनीमत सेखों, परिनाज धालीवाल और कार्तिकी सिंह शेखावत शामिल थे ।

रूस ने महिला वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता जबकि चेक गणराज्य को रजत पदक मिला ।

इससे पहले भारतीय निशानेबाज गुरजोत व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में मामूली अंतर से फाइनल में प्रवेश से चूक गए । उन्होंने आखिरी क्वालीफिकेशन दौर में 24 और 25 का स्कोर किया और दसवें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!