लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉलर सीके विनीत एक बार फिर कोविड से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए

By भाषा | Updated: May 6, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय फुटबॉलर सीके विनीत एक बार फिर कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने सभी से योगदान देने की अपील की है।

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। विनीत इस मुश्किल के समय में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और इसके लिए सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विनीत ने कहा, ‘‘एक इंसान होने के नाते मेरा मानना है कि यह हमारी प्रकृति में होना चाहिए कि जरूरत के समय हम अन्य लोगों की मदद करें। मुझे लगता है कि इस समय महत्वपूर्ण है कि हम कदम उठाएं और योगदान दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों से हम फुटबॉल खिलाड़ियों, प्रबंधन स्टाफ और समर्थकों का सोशल मीडिया पर समुदाय बनाने में सफल रहे हैं विशेषकर ट्विटर पर और क्लब प्रतिद्वंद्विता के बावजूद यह काफी मजबूत हुआ है।’’

केरल के रहने वाले एससी ईस्ट बंगाल के इस स्ट्राइकर ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘मैंने महसूस किया कि मुझे मदद करने की जरूरत- जिस तरह भी संभव है।’’

आक्सीजन की जरूरत के अलावा ब्लड बैंक ने भी लोगों ने टीका लगाने से पहले रक्तदान की अपील की है और विनीत ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में मदद के लिए आगे आएं।

कन्नूर के विनीत ने पिछले साल भी सुर्खियां बटोरी थी जब राष्ट्रीयव्यापी लॉकडाउन के दौरान इस खिलाड़ी ने कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर में वालंटियर की भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!