लाइव न्यूज़ :

भारतीय साइकिलिंग टीम को स्विटरजरलैंड दूतावास ने वीजा देने से किया इंकार

By विनीत कुमार | Updated: July 23, 2018 19:06 IST

स्विस दूतावास के अनुसार वीजा के लिए जरूरी कागजात सही तौर पर नहीं भरे जाने के कारण इसे जारी नहीं किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाई: स्विट्जरलैंड के दूतावास ने छह सदस्यों वाली भारतीय साइकिलिंग टीम को वीजा देने से इंकार कर दिया है। इस टीम को यूसीआई जूनियर ट्रैक साइकिलिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2018 में हिस्सा लेना था। यह इवेंट 15 से 19 अगस्त तक स्विट्जरलैंड के एगल में आयोजित होना है। इस इवेंट में भारतीय टीम की ओर से अमर सिंह (कोच), बिलाल अहमद डार, गुरप्रीत सिंह, मनोज साहू, नमन कपिल और वेंकप्पा शिवप्पा को हिस्सा लेना था।

स्विस दूतावास के अनुसार वीजा के लिए जरूरी कागजात सही तौर पर नहीं भरे जाने के कारण इसे जारी नहीं किया गया। इस बीच साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) और एशियन साइकिलिंग कनफडरेशन के महासचिव ने स्विस दूतावास को खत लिखकर टीम के लिए वीजा जारी करने की गुजारिश की है।

सीएफआई के महासचिव ओंकार सिंह ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया, 'उन्होंने (स्विस दूतावास) हमें बताया है कि हम स्विट्जरलैंड के अपने दौरे के उद्देयश्य और अवधि को लेकर स्पष्ट नहीं हैं लेकिन हमने टूर्नामेंट का निमंत्रण पत्र और दूसरे जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दिये हैं।' 

सीएफआई ने टूर्नामेंट के आयोजन समिति को भी चिट्ठी लिखी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि आयोजन समिति का जवाब आने के बाद जरूरी हुआ तो खेल मंत्रालय से मदद मांगी जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!