लाइव न्यूज़ :

आईजीपी सीरिज के जरिये तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का पहला प्रयास करेंगे भारतीय एथलीट

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी देश के ट्रैक और फील्ड एथलीट यहां 18, 25 फरवरी और पांच मार्च को पटियाला में होने वाली तीन इंडियन ग्रां प्री के जरिये तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन की पहली कोशिश करेंगे ।

इन स्पर्धाओं में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और खेल मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जायेगा ।

एएफआई ने एक सर्कुलर में कहा ,‘‘ तीनों ग्रां प्री ओलंपिक क्वालीफायर की तरह होंगी ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ कोरोना महामारी को लेकर संबंधित प्रदेश के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा ।’’

इसमें कहा गया कि दिशा निर्देश तोड़ने वाले खिलाड़ी या अधिकारी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जायेगा ।

खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने के लिये अपने ठहरने और स्थानीय यातायात का खुद इंतजाम करना होगा ।

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण एथलेटिक्स की कोई स्पर्धायें नहीं हो सकी । भारत का एथलेटिक्स सत्र 13 फरवरी को रांची में राष्ट्रीय ओपन रेस वाकिंग चैम्पियनशिप के साथ शुरू होगा जो ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतिस्पर्धा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!