लाइव न्यूज़ :

WATCH: भारतीय एथलीटों ने 4x400 मीटर रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, प्रधानमंत्री मोदी शेयर किया वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2023 16:25 IST

भारतीय एथलीटों के इस रिकॉर्ड की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सराहना की। साथ ही पीएम मोदी ने रेस का वीडियो भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय एथलीटों ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2 मिनट 59.05 सेकेंड का समयइसी के साथ भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कियापीएम ने x पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अविश्वसनीय टीम वर्क

World Athletics Championships: भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने 26 अगस्त को बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के अपने पहले फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करने के लिए 2 मिनट 59.05 सेकेंड का समय लेकर आश्चर्यजनक दौड़ में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय एथलीटों के इस रिकॉर्ड की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सराहना की। साथ ही पीएम मोदी ने रेस का वीडियो भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। 

उन्होंने लिखा, "विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अविश्वसनीय टीम वर्क! अनस, अमोज, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल ने एम 4X400 मीटर रिले में एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए सचमुच ऐतिहासिक, विजयी वापसी के रूप में याद किया जाएगा।

भारत के मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी हीट में नंबर एक पर यूएसए (2:58.47) के बाद दूसरे स्थान पर रही और रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई। प्रत्येक दो हीट में शीर्ष तीन फिनिशर और अगले दो सबसे तेज फिनिशर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। इससे पहले 2:59.51 का एशियाई रिकॉर्ड जापानी टीम के नाम था।

पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2021 में 3:00.25 सेट किया गया था। भारतीयों ने विश्व रिकार्ड धारक अमेरिकियों को कड़ी टक्कर दी। भारत अंततः दो हीट के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन (तीसरे; 2:59.42) और जमैका (5वें; 2:59.82) जैसी मजबूत टीमों से आगे रहा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीखेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!