लाइव न्यूज़ :

India vs Pakistan Kabaddi, Asian Games 2023 Semifinal: पाकिस्तान को 61-14 से पीटकर भारत फाइनल में, कबड्डी में धमाकेदार प्रदर्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2023 14:50 IST

India vs Pakistan Kabaddi, Asian Games 2023 Semifinal: सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजकार्ता 2018 खेलों में भारत ने कांस्य पदक जीता था।नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही।

India vs Pakistan Kabaddi, Asian Games 2023 Semifinal: भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंच गई है। PAK को 61-14 से हराया। जकार्ता 2018 खेलों में भारत ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने पाकिस्तान पर 47 अंकों की शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को ईरान बनाम चीनी ताइपे के विजेता से मुकाबला होगा।

भारतीय पुरूष टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 . 14 से हराकर एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि दो बार की पूर्व चैंपियन महिला टीम ने नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई। जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम तकनीकी तौर पर पाकिस्तान से कहीं बेहतर थी।

पहले सत्र के आखिर में उसने 30 . 5 से बढत बना ली थी । लगातार सात बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में ईरान ने हराया था। एशियाई खेलों में 1990 में कबड्डी को शामिल किये जाने के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे । फाइनल में भारत का सामना ईरान और चीनी ताइपै के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

महिला वर्ग में पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही। पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई। भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया।

भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है। एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए।

दो बार के पूर्व चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही। पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई।

भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया। भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है। एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए।

टॅग्स :एशियन गेम्सKabaddi Leagueपाकिस्तानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!