लाइव न्यूज़ :

भारत एक मई को पहली बार डब्ल्यूबीसी इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने एक मई को जालंधर में चांदनी मेहरा और सुमन कुमारी के बीच इंडियन चैम्पियनशिप मुकाबले का समर्थन किया है, जिसे देश में पेशेवर मुक्केबाजी में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक लाइटवेट 140 पाउंड (लगभग 63.5 किग्रा) भार वर्ग का ‘एलजेड प्रमोशन इंडिया अनलीश्ड-फाइट नाइट’ के नाम से होने वाला मुकाबला देश की पहली पेशेवर यूएसए मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी।

चांदनी और सुमन क्रमश: लाइटवेट और फेदरवेट वर्ग में देश के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज है और अब दोनों इस ऐतिहासिक मुकाबले में एक-दूसरे को चुनौती देंगी। इन दोनों मुक्केबाजों की कोशिश पुरूष एवं महिला वर्ग में देश का पहला डब्ल्यूबीसी इंडिया चैम्पियन बनने की होगी।

डब्ल्यूबीसी उन चार प्रमुख संगठनों में से एक है जो विश्व स्तर पर पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों का अनुमोदन करता है।

एलजेड प्रमोशन एवं और इंडिया अनलीश्ड प्रमोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्म गोराया ने कहा, ‘‘ इससे भारत में पेशेवर मुक्केबाजी में बड़ा बदलाव आयेगा। मेरा मानना है कि पुरुष और महिला वर्ग की पेशेवर मुक्केबाजी में समान रूप से बड़ी संभावनाएं हैं। मेरी कोशिश भारत की पहली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) को बढ़ावा देने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!