लाइव न्यूज़ :

India to host Hockey Junior World Cup: 24 टीम और दिसंबर 2025 में जूनियर हॉकी विश्व कप, चौथी बार मेजबानी, जानिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2024 15:20 IST

India to host 2025 FIH Hockey Men’s Junior World Cup: भारत अगले साल पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देIndia to host 2025 FIH Hockey Men’s Junior World Cup: प्रतियोगिता दिसंबर में खेली जाएगी।India to host 2025 FIH Hockey Men’s Junior World Cup: पहला अवसर होगा, 24 टीम हिस्सा लेंगी।India to host 2025 FIH Hockey Men’s Junior World Cup: 2013 के बाद से चौथी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

India to host 2025 FIH Hockey Men’s Junior World Cup: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की। भारत 2025 FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारच चौथी बार मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारत इससे पहले तीन बार 2013 (नई दिल्ली), 2016 (लखनऊ) और 2021 (भुवनेश्वर) में टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। भारत 2016 में चैंपियन भी बना था। टूर्नामेंट दिसंबर 2025 में खेला जाएगा और यह पहली बार होगा कि FIH हॉकी जूनियर विश्व कप में 24 टीमें शामिल होंगी। 2013 के बाद से चौथी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा,‘‘मुझे बहुत खुशी है कि एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ गई है और मैं अगले साल इन 24 युवा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। यह 24 टीमें हमारे खेल के भविष्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।’’

पिछला जूनियर विश्व कप 2023 में कुआलालंपुर में खेला गया था जिसमें जर्मनी ने फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर रहा था। इकराम ने कहा,‘‘मैं एक और शानदार प्रतियोगिता को आयोजित करने की प्रतिबद्धता के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करता हूं।’’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,‘‘इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मेजबानी मिलने से भारत के अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढ़ते महत्व तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए खेल का विकास करने के हमारे समर्पण का पता चलता है।’’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इसे भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

उन्होंने कहा,‘‘हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए हम एफआईएच का आभार व्यक्त करते हैं। हॉकी को नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होगी। इससे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। हम इसे यादगार टूर्नामेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ मलेशिया में हुए टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में जर्मनी ने फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!