लाइव न्यूज़ :

India-South Africa Hockey Series: टीम इंडिया ने पहले मैच में किया धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 5- 1 से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 12:56 IST

India-South Africa Hockey Series: एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद टीम में वापसी करने वाली रानी ने 12वें मिनट में पहला गोल दागा।

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका (20वां), नवनीत कौर (24वां), गुरजीत कौर (25वां) और संगीता कुमारी (30वां) ने गोल दागे।भारत के पास हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त थी। हाफ टाइम से ठीक पहले संगीता ने गोल किया। 

India-South Africa Hockey Series: रानी रामपाल ने राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए गोल किया जिसकी मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 5 . 1 से हरा दिया। पिछले साल जून में एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद टीम में वापसी करने वाली रानी ने 12वें मिनट में पहला गोल दागा।

इसके बाद मोनिका (20वां), नवनीत कौर (24वां), गुरजीत कौर (25वां) और संगीता कुमारी (30वां) ने गोल दागे। भारत के पास हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त थी। दक्षिण अफ्रीका के लिये एकमात्र गोल 44वें मिनट में कप्तान कानिता बॉब्स ने किया । दूसरा मैच मंगलवार की रात खेला जायेगा।

पिछले साल यूनिफर अंडर 23 पांच देशों के टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करने वाली मिडफील्डर वैष्णवी फाल्के ने सीनियर टीम में पदार्पण किया। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली जब रानी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम और खतरनाक नजर आई और 20वें मिनट में मोनिका ने गोल दागा । इसके चार मिनट बाद नवनीत ने गोल करके भारत की बढत तिगुनी कर दी । एक मिनट बाद गुरजीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। हाफ टाइम से ठीक पहले संगीता ने गोल किया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियारानी रामपालसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम