लाइव न्यूज़ :

निर्णायक मौकों को भुनाया भारत ने, आस्ट्रेलिया चूका : पेन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:09 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 19 जनवरी भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बावजूद कुछ ‘ अधूरे काम’ पूरे होने तक कप्तान बने रहने के इच्छुक आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि भारत ने श्रृंखला में अहम मौकों को भुनाया जबकि आस्ट्रेलिया चूक गया ।

भारतीय युवाओं ने सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आखिरी टेस्ट तीन विकेट से जीता ।

पेन ने सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बल्ले, गेंद और फील्डिंग में हमारे पास मैच में आगे जाने का मौका था जो हमने गंवाया । सिडनी में थोड़ा बहुत फील्डिंग में ऐसा हुआ और फिर कल हमारी बल्लेबाजी में ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अहम मौकों पर विकेट गंवाये और साझेदारी नहीं बना सके । भारत ने हर बार जरूरत के समय विकेट लिया । उन्हें जीत का श्रेय जाता है । उन्होंने निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

उनकी कप्तानी की भले ही आलोचना की जा रही हो लेकिन पेन ने कहा कि वह अभी पद छोड़ना नहीं चाहते ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सिडनी में एक दिन मेरा प्रदर्शन खराब रहा । एक खिलाड़ी के कैरियर में ऐसा होता है ।मुझे अभी भी लगता है कि मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं । कुछ अधूरे काम हें जो हमने एक ईकाई के रूप में लक्ष्य तय कर रखे हैं । इसलिये मैं अभी कप्तानी जारी रखना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!