लाइव न्यूज़ :

विश्व टीम स्क्वॉश चैम्पियनशिप से हटी भारतीय महिला टीम, ये है वजह

By भाषा | Updated: August 3, 2020 14:33 IST

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्क्वाश के शीर्ष केन्द्र मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में इसका असर और अधिक है जिससे अभ्यास शुरू करने में और परेशानी हो रही है...

Open in App

भारत ने कोविड-19 महामारी के कारण ‘तैयारी की कमी’ और यात्रा की ‘अनिश्चतताओं’ के कारण 15 से 20 दिसंबर तक मलेशिया में होने वाली महिला विश्व टीम स्क्वॉश चैम्पियनशिप से सोमवार को हटने का फैसला किया।

एसआरएफआई (भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ) के महासचिव और पूर्व राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने बताया कि यह फैसला शीर्ष खिलाड़ियों से परामर्श के बाद लिया गया। उन्होंने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए एथलीटों और कर्मचारियों की सुरक्षित यात्रा के लिए दिशानिर्देशों (युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण) की अनिश्चितताओं के अलावा तैयारियों के लिए कम समय को देखने के बाद हमने शीर्ष खिलाड़ियों से परामर्श कर के चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है।’’

विश्व स्क्वॉश महासंघ (डब्ल्यूएसएफ) और एसएफआरआई इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न परिदृश्य पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि एसएफआरआई ने टूर्नामेंट पंजीकरण की समयसीमा को 15 अगस्त से आगे बढ़ाने की मांग की थी लेकिन डब्ल्यूएसएफ ने उसके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एसआरएफआई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खेल मंत्रालय और साइ की दिशानिर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है जिसमें खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकमता दी जाएगी।’’

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!