लाइव न्यूज़ :

भारत को ओलंपिक में 70 पदक जीतने की तैयारी करनी होगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें अगली बार 70 पदक जीतने की तैयारी करनी होगी। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि दिल्ली के 2048 ओलंपिक की मेजबानी के लिये दावेदारी पेश करने के लिये तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने ओलंपिक सपने को साकार करने और प्रतिभाओं को तैयार करने के लिये दिल्ली खेल विश्वविद्यालय तैयार किया है।

उन्होंने साथ ही खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार के खेल विश्वविद्यालय में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने एक खेल विश्वविद्यालय बनाया है। यह सिर्फ दिल्लीवासियों के लिये नहीं है बल्कि पूरे देश के लिये है और इसे बनाने के पीछे भी काफी सारे उद्देश्य हैं। लेकिन पहला उद्देश्य ओलंपिक में बहुत सारे पदक जीतना है और मुझे पूरा भरोसा है कि इसमें दिल्ली के दो करोड़ लोग ही नहीं बल्कि भारत के 130 करोड़ लोग शामिल होंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन प्रत्येक खिलाड़ियों से और उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से खेल विश्वविद्यालय में आने के लिये कहूंगा और दिल्लीवासी आप सभी को सभी सुविधायें मुहैया करायेंगे। हम एक दिन ओलंपिक में 70 पदक हासिल करेंगे। ’’

पूर्व भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को विश्वविद्यायल की कुलपति नियुक्त किया गया है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने ओलंपिक में सात पदक जीते। मैं दो करोड़ दिल्लीवासियों की ओर से उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उनका शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने पूरे देश में भारत का नाम रौशन किया। ’’

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली 2047 के बाद शहर में ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए काम कर रही है। इस साल के शहर के बजट में भी सरकार के 2048 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी करने का जिक्र किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!