लाइव न्यूज़ :

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम विश्व चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रही

By भाषा | Updated: September 30, 2019 11:26 IST

भारतीय टीम ने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय लिया था।

Open in App

दोहा, 30 सितंबर। भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में सातवें स्थान पर रही। मोहम्मद अनस, वीके विसमया, जिस्ना मैथ्यू और टाम निर्मल नोह की टीम ने तीन मिनट 15.77 सेकेंड के समय के साथ रविवार को आठ टीमों के फाइनल में सातवें स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम ने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय लिया था। अनस ने दौड़ की शुरुआत आठवीं लेन से की और दूसरे चरण की शुरुआत में विसमया अंतिम स्थान पर चल रही थी। तीसरे चरण में विसमया से बेटन लेते समय जिस्ना दूसरे देश की दूसरे चरण की धावक से टकरा गईं जिससे अहम समय का नुकसान हुआ।

भारतीय टीम हालांकि इस समय अंतिम स्थान पर थी। नोह ने अंतिम चरण में टीम को वापसी दिलाई, लेकिन भारत सिर्फ ब्राजील से आगे सातवें स्थान पर रहा। अमेरिका ने तीन मिनट 9.34 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इस प्रतियोगिता में पहली बार इस स्पर्धा को शामिल किया गया है। जमैका की टीम तीन मिनट 11.78 सेकेंड के साथ दूसरे, जबकि बहरीन की टीम तीन मिनट 11.82 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम ने इससे पहले शनिवार को तीन मिनट 16.14 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में तीसरे और कुल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!