लाइव न्यूज़ :

भारत के एशियाई खेलों के दल की घोषणा पर संदेह बरकरार, IOA ने खेल मंत्रालय को भेजी 575 खिलाड़ियों की सूची

By भाषा | Updated: August 9, 2018 13:35 IST

Asian Games: भारत के एशियाई खेलों के दल की घोषणा पर संदेह बरकरार है, आईओए ने खेल मंत्रालय को भेजा 575 खिलाड़ियों के नाम

Open in App

नई दिल्ली, 09 अगस्त: एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल की संख्या के संबंध में खेल मंत्रालय की मंत्रणा जारी है और दल की घोषणा पर संदेह बरकरार है। जकार्ता और पालेम्बैंग में होने वाले एशियाई खेलों के शुरू होने में 10 से भी कम दिन का समय बचा है लेकिन भारतीय दल की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 

काफी बदलाव और छंटनी के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 575 खिलाड़ियों और 213 अधिकारियों की सूची सोमवार को खेल मंत्रालय को सौंपी। मंत्रालय को इस संबंध में अंतिम फैसला करना है और अंतिम आधिकारिक सूची को लेकर उसका विचार विमर्श जारी है।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, 'दल की अंतिम सूची देने में एक या दो दिन का समय लग सकता है।' आईओए ने 10 अगस्त को एशियाई खेलों के दल का विदाई समारोह रखा है और ऐसी संभावना है कि खेल मंत्रालय तब तक आधिकारिक सूची की घोषणा कर देगा। 

पता चला है कि मंत्रालय राजकुमार साचेती का नाम भारतीय दल के चार सहायक दल प्रमुख में से एक के रूप में करने से खुश नहीं है। वर्ष 2013 में मुख्य सतर्कता आयुक्त ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के भ्रष्टाचार घोटाले में साचेती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। वह 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति में संयुक्त महानिदेशक थे। 

वह आईओए के पूर्व अध्यक्ष और 2010 राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी के सहायकों में से एक थे, जिन्हें जेल की सजा के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया था। 

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!