लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आखिरी अनौपचारिक टेस्ट में खुद को साबित करना चाहेंगे भारत ए के खिलाड़ी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:51 IST

Open in App

ब्लोमफोंटेन, पांच दिसंबर भारत की सीनियर टीम इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और ऐसे में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच सोमवार से यहां शुरू हो रहा तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का आखिरी मौका होगा।

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। इस दौरे के लिए टीम में कम से 20 खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है।

न्यूजीलैंड श्रृंखला से विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर किये गये हनुमा विहारी की वापसी की उम्मीद है। उन्होंने ड्रा हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में दो अर्धशतक लगाये।

शीर्ष क्रम में विकल्प के लिए अभिमन्यु ईश्वरन का चयन हो सकता है। उन्होंने ए टीम के इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस सलामी बल्लेबाज ने श्रृंखला के पहले मैच में शतक बनाने के बाद दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा।

पृथ्वी साव हालांकि इस मैच में मौके भुनाने में सफल नहीं रहे।

पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे मैच में प्रभावित किया। युवा इशान पोरेल ने छह जबकि नवदीप सैनी ने पांच विकेट झटके।

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने श्रृंखला में कुछ खास नहीं किया है, लेकिन उनके एकदिवसीय टीम में चुने जाने की संभावना है।

युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक पिछला मैच नहीं खेल पाए लेकिन उन्हें श्रृंखला के आखिरी मैच में मौका दिया जा सकता है।

श्रृंखला के दोनों मैच ड्रॉ रहे है।

दक्षिण अफ्रीका ए टीम: पीटर मालन (कप्तान), सरेल इरवी, डोमिनिक हेंड्रिक्स, रेनार्ड वैन टोंडर, सिनेथेम्बा केशिले, सेनुरन मुथुसामी, मार्को जेनसेन, मिगेल प्रिटोरियस, बेउरन हेंड्रिक्स, लूथो सिपामला, ग्लेनटन स्टुउरमैन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, टोनी डी जोरजीबेंच।

भारत ए टीम: प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी साव, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल, अर्जन नागवासवाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!