महिला राष्टूीय चैंपियनशिप में गत चैंपियन मणिपुर की भिड़ंत ओडिशा से

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:21 IST2021-12-06T20:21:32+5:302021-12-06T20:21:32+5:30

In the women's national championship, the defending champion Manipur clashes with Odisha. | महिला राष्टूीय चैंपियनशिप में गत चैंपियन मणिपुर की भिड़ंत ओडिशा से

महिला राष्टूीय चैंपियनशिप में गत चैंपियन मणिपुर की भिड़ंत ओडिशा से

कोझिकोड, छह दिसंबर गत चैंपियन मणिपुर मंगलवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ओडिशा से भिड़ेगा।

बीस बार के राष्ट्रीय चैंपियन मणिपुर ने पहले क्वार्टर फाइनल में रविवार को असम को 2-0 से हराया था। टीम की ओर से किरनबाला चानू और बेबीसाना देवी ने गोल दागे थे।

दूसरी तरफ ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में करिश्मा ओरम और सत्यवती खादिया के गोल की मदद से तमिलनाडु को हराकर उलटफेर किया।

मणिपुर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने ग्रुप ए में अपने तीनों मुकाबले जीते और इस दौरान 21 गोल दागे जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

ग्रुप एफ में ओडिशा ने भी हरियाणा, गुजरात और आंध्र प्रदेश को हराया और तीन मैचों में 18 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ।

एक अन्य सेमीफाइनल में मंगलवार को ही यहां मिजोरम का सामना रेलवे से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In the women's national championship, the defending champion Manipur clashes with Odisha.

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे