लाइव न्यूज़ :

आखिरी ओवरों में न बल्ले से अच्छा खेल सके न गेंद से : हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 10:15 IST

Open in App

शारजाह, चार नवंबर वेलोसिटी के हाथों महिला टी20 चैलेंज के पहले मैच में पांच विकेट से मिली पराजय के बाद गत चैम्पियन सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज और बल्लेबाज डैथ ओवरों में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके ।

जीत के लिये 127 रन का लक्ष्य वेलोसिटी ने एक गेंद बाकी रहते हासिल किया ।

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ मैच जीतने के लिये अच्छी गेंदबाजी जरूरी है जो हम आखिरी कुछ ओवरों में नहीं कर सके ।उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की । हम बल्लेबाजी में भी आखिरी चार ओवरों का फायदा नहीं उठा सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लंबे समय बाद खेलना आसान नहीं हैलेकिन इस टूर्नामेंट में जीतकर ही आगे बढा जा सकता है । अगले मैच में सकारात्मक रवैये के साथ उतरना होगा ।’’

वहीं विजयी कप्तान मिताली राज ने भी स्वीकार किया कि लंबे समय बाद खेलने में उन्हें परेशानी आई । भारतीय टीम ने आखिरी बार मार्च में मेलबर्न में महिला टी20 विश्व कप फाइनल खेला था जिसमें उसे आस्ट्रेलिया ने हराया था लेकिन मिताली उस टीम का हिस्सा नहीं थी ।

मिताली ने कहा ,‘‘ लंबे ब्रेक के बाद खेलना चुनौतीपूर्ण है । अधिकांश खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप खेला लेकिन मेरे और झूलन के लिये तो ब्रेक काफी लंबा रहा । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पहली पारी में 120 . 130 की ही उम्मीद कर रही थी । कम स्कोर वाले मैचों में अच्छी शुरूआत की जरूरत होती है जो हम नहीं दे सके । बाद में हालांकि वेदा, सुषमा और सुने ने संभाल लिया ।’’

उन्होंने कहा कि लगातार मैच खेलना कठिन है क्योंकि रिकवरी का समय ही नहीं है।

उन्होंने कहा ,‘‘ कल फिर हमें अगले मैच की तैयारी करनी है । यह कठिन है लेकिन हमें ऐसे ही खेलना होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!