लाइव न्यूज़ :

आईएफए शील्ड : गोकुलम को हराकर मोहम्मडन स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:55 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने तीर्थांकर सरकार के पेनल्टी पर किये गये गोल की मदद से सोमवार को यहां गोकुलम केरल को 1-0 से हराकर 123वीं आईएफए शील्ड फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला रीयल कश्मीर एफसी से होगा।

कल्याणी स्टेडियम में खेले गये मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने शुरू से अच्छा खेल दिखाया। उसे आठवें मिनट में ही पेनल्टी मिली जिसे सरकार ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

गोकुलम के दीपक देवरानी को 76वें मिनट और गोलकीपर उबैद को 82वें मिनट में लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। इस तरह से आखिरी क्षणों में उसकी टीम को नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में रीयल कश्मीर ने सदर्न समिति को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से एकमात्र गोल 22वें मिनट में दानिश फारूख ने किया।

दूसरा सेमीफाइनल यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब और जार्ज टेलीग्राफ स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!