लाइव न्यूज़ :

मुझे जीत की सख्त जरूरत है : लाहिड़ी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:29 IST

Open in App

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अगले सत्र के लिये भले ही पीजीए कार्ड हासिल कर लिया है लेकिन उन्होंने कहा कि वह लंबे समय चले आ रहे खिताब के इंतजार को खत्म करने के लिये बेताब हैं।लाहिड़ी रविवार को विंडहैम चैंपियनशिप में संयुक्त 46वें स्थान पर रहे थे जिससे वह फेडएक्स तालिका में 121वें स्थान पर रहे। इससे उन्होंने सितंबर से शुरू होने वाले 2021-22 सत्र के लिये पीजीए टूर में खेलने का अधिकार सुनिश्चित किया।लाहिड़ी का पीजीए टूर में यह सातवां वर्ष होगा और उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जबकि वह खिताब जीतें।उन्होंने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे जीत की जरूरत है। बहुत लंबा समय बीत चुका है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया लेकिन इसके बावजूद मैं यहां बना हुआ हूं। इससे मैंने स्वयं को अवसर उपलब्ध कराये हैं। ’’लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में जीत की सख्त दरकार है। अभी मैं अच्छा खेल रहा हूं। इसलिए उम्मीद है कि अगले सत्र में मैं अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!