लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अर्जेन्टीना में मुकाबला 3-3 से बराबर, फ्रांस ने दक्षिण अफ्रीका को, नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया, देखें प्वाइंट टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 21:50 IST

Hockey World Cup 2023: राउरकेला में पूल सी के मुकाबले में तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया जबकि मलेशिया ने चिली को 3-2 से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्दे फ्रांस ने पेनल्टी कॉर्नर पर चार्लेट विक्टर के दो गोल से दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ब्यूचैंप कोनोर ने किया।न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली का नंबर आता है। 

Hockey World Cup 2023: तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अर्जेन्टीना की मजबूत टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच हॉकी विश्व कप में 3-3 से रोमांचक ड्रॉ खेला। हेवर्ड जेरेमी ने नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई लेकिन अर्जेन्टीना के डोमेन टॉमस ने 18वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

बील डेनियल ने मैदानी गोल दागकर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को आगे किया लेकिन अर्जेन्टीना ने 32वें मिनट में कासेला मेइको के गोल से फिर बराबरी हासिल कर ली। अर्जेन्टीना ने 48वें मिनट में फेरेइरो मार्टिन के गोल से मैच में पहली बार बढ़त बनाई और टीम तीन अंक हासिल करने की ओर बढ़ रही थी लेकिन गोवर्स ब्लेक ने अंतिम लम्हों में ऑस्ट्रेलिया को 3-3 से बराबरी दिला दी।

दोनों टीम को एक-एक अंक मिला। पूल ए के एक अन्य मैच में फ्रांस ने पेनल्टी कॉर्नर पर चार्लेट विक्टर के दो गोल से दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ब्यूचैंप कोनोर ने किया। राउरकेला में पूल सी के मुकाबले में तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया जबकि मलेशिया ने चिली को 3-2 से शिकस्त दी।

ब्रिंकमैन थियेरी ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे जबकि बिजेन कोएन और होडेमेकर्स जेप ने भी एक-एक गोल किया जिससे नीदरलैंड ने क्वार्टर फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। पूल सी में नीदरलैंड की टीम दो मैच में छह अंक के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली का नंबर आता है। 

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी इंडियाऑस्ट्रेलियाArgentinaफ़्रांसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम