लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: 13 से 29 जनवरी के बीच पुरुष हॉकी विश्व कप, जानें टिकट कीमत, नकद पुरस्कारों का ऐलान और शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2023 14:21 IST

Hockey World Cup 2023: बेल्जियम ने फाइनल मैच में नीदरलैंड को हराकर 2018 में आखिरी पुरुष हॉकी विश्व कप जीता था। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 इस बार भारत के ओडिशा में आयोजित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के शहर भुवनेश्वर और राउरकेला मैचों की मेजबानी करेंगे।अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजन हो रहा है।13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर स्पेन से खेलेगी।

Hockey World Cup 2023: नए साल में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन ओडिशा में हो रहा है। ओडिशा के ही भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच पुरुष हॉकी विश्व कप खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आयोजन हो रहा है।

डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को 13 जनवरी से ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। डिफेंडर अमित रोहिदास टीम के उपकप्तान होंगे। हरमनप्रीत हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी टीम के कप्तान थे जिसमें भारत को 1 . 4 से पराजय का सामना करना पड़ा था।

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023ः सभी टीमों को चार पूल या समूहों में विभाजित किया गया-

पूल एः अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका

पूल बीः बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान

पूल सीः नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली

पूल डीः भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

भारतीय टीम पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर स्पेन से खेलेगी। इसी मैदान पर उसे दूसरा मैच इंग्लैंड से खेलना है जिसके बाद तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ भुवनेश्वर में होगा। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह बतौर खिलाड़ी टीम में होंगे।

भारत के पहले तीन मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। विश्व कप के मैच 13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे। वेबसाइट के अनुसार भारत के 13, 15 और 19 जनवरी को क्रमश: स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के सभी टिकट बिक गए हैं। टिकटों की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रखी गई है।

टीम: गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पी आर श्रीजेश, डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस, मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

नकद पुरस्कारों का ऐलान

हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ की हौसलाअफजाई के लिये नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को पहला मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने पर टीम के हर सदस्य को 25 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

वहीं रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को 15 . 15 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को तीन लाख रुपये दिये जायेंगे । कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दस दस लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को दो लाख रूपये मिलेंगे । हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 24 दिसंबर को आनलाइन बैठक में यह फैसला किया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ सीनियर पुरुष विश्व कप में पदक जीतना आसान नहीं है । हमें उम्मीद है कि इस घोषणा से भारतीय टीम का मनोबल बढे़गा।’’ भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था । भारत 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीत चुका है। भारतीय टीम पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। 

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी इंडियाओड़िसाऑस्ट्रेलियाSpainहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!