लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2023 22:48 IST

Hockey World Cup 2023: दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में पिछले दो चरण की उप विजेता नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर शुक्रवार को होने वाले अंतिम चार मुकाबले में जगह बनायी जिसमें उसकी टक्कर बेल्जियम से होगी। ज

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड पर पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।नीदरलैंड की टीम भी दक्षिण कोरिया पर जीत से उसके साथ अंतिम चार में पहुंच गयी। ‘रोमांचक’ क्वार्टरफाइनल मैच में हार की कगार से वापसी कर जीत हासिल की

Hockey World Cup 2023: एफआईएच पुरुष विश्व कप मैच के लिए सेमीफाइनल लाइन अप तय हो गया है। जर्मनीऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में शुक्रवार को जर्मनी का सामना तीन बार की चैम्पियन और पिछले चरण की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा।

दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में पिछले दो चरण की उप विजेता नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर शुक्रवार को होने वाले अंतिम चार मुकाबले में जगह बनायी जिसमें उसकी टक्कर बेल्जियम से होगी। जर्मनी ने बुधवार को यहां एफआईएच पुरुष विश्व कप मैच के अंतिम दो मिनट में दो गोल कर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड पर पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नीदरलैंड की टीम भी दक्षिण कोरिया पर जीत से उसके साथ अंतिम चार में पहुंच गयी। इंग्लैंड की टीम 58वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रही थी लेकिन जर्मनी के कप्तान मैट्स ग्रामबुश और उनके छोटे भाई टॉम ने एक मिनट के अंतर पर गोल दागकर ‘रोमांचक’ क्वार्टरफाइनल मैच में हार की कगार से वापसी कर जीत हासिल की।

जर्मनी की टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर रही थी और उसने क्रॉसओवर मैच में फ्रांस को 5-1 से मात दी थी। नौंवी रैंकिंग वाली दक्षिण कोरिया ने सोमवार को क्रॉसओवर मैच में 2016 रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को हराकर उलटफेर किया था। उसने अपने से कहीं मजबूत और विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार जज्बा दिखाया।

दक्षिण कोरिया की टीम क्वार्टरफाइनल में एकमात्र एशियाई टीम थी। कलिंग स्टेडियम में दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि इग्लैंड मैच आसानी से जीत लेगा क्योंकि उसने जाचारी वालेस (12वें मिनट) और लियाम एनसेल (33वें मिनट) के गोल से 2-0 की बढ़त बनायी हुई थी। लेकिन जर्मनी ने 58वें और 59वें मिनट में मैट्स और टॉम बंधुओं के गोल से वापसी की।

इससे तुरंत पहले क्रिस्टोफर रूहर ने 57वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक का मौका गंवा दिया था। पर 1-2 से पिछड़ रही जर्मनी को मैच खत्म होने से एक मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक मिला और मैट्स ने अपने छोटे भाई टॉम को मौका दिया जिन्होंने कोई गलती नहीं कर मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचाया। निकलस वेलेन, हानेस मुलर, प्रिंज थिस और क्रिस्टोफर रूहर ने शूटआउट में जर्मनी के लिये गोल दागे।

इंग्लैंड के लिये जेम्स एलबरी, जाचारी वालेस और फिल रोपर ही गोल कर सके जबकि डेविड गुडफील्ड चूक गये। दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में नीदरलैंड की ओर से कोएन बिजेन ने 27वें और 31वें मिनट में दो गोल किये जबकि जस्टेन ब्लोक (36वें), स्टेजिन वान हेजिनिंगजेन (50वें) और टेयून बेंस (58वें) ने टीम के लिये अन्य गोल दागे। दक्षिण कोरिया के लिये सांत्वना गोल इनवू सियो ने 51वें मिनट में किया। 

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023जर्मनीऑस्ट्रेलियानीदरलैंडBelgiumहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम