लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल विभाग में उपनिदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 30, 2020 21:50 IST

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक वितेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल एवं युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया हैं। विभाग के प्रमुख सचिव ने 29 जुलाई को जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों में बबीता और कविता की नियुक्ति की।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल एवं युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया हैं। हरियाणा सरकार के खेल और युवा मामलों विभाग के प्रमुख सचिव ने 29 जुलाई को जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों में बबीता और कविता की नियुक्ति की। इन दोनों पहलवानों ने इस पद के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया था। उन्हें हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2018 के तहत उप निदेशक (खेल) के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

आदेशों के अनुसार, दोनों को एक महीने के अंदर विभाग से जुड़ना होगा। अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक वितेजा है।

हिन्दी फिल्म ‘दंगल’ की सफलता के बाद फोगाट परिवार पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया नयी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर बबीता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ सरकार ने मुझे जो जिम्मा दिया है उसे मैं एक जिम्मेदारी के रूप में लेती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा कि खिलाड़ियों को उनकी जरूरत की सभी सुविधाएं मिलें। अब चाहे वह उनके अभ्यास या आहार से संबंधित हो, जिससे वे अपने खेल और काम पर ध्यान केंद्रित कर सकें।’’

बबीता इससे पहले हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर तैनात थी लेकिन भाजपा की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वह हालांकि राज्य के दादरी से चुनाव हार गयी थी। कविता का करार डब्ल्यूडब्ल्यूइई (वर्ल्ड वाइड रेस्लिंग) से है।

टॅग्स :बबीता फोगाटहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!