लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: बॉस्केटबॉल के जनक को याद कर रहा है गूगल, डॉ जेम्स नेसमिथ पर खास डूडल, जानिए उनके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2021 07:47 IST

Google Doodle: बास्केटबॉल के खेल के नियम आज ही पहली बार प्रकाशित किए गए थे। इस खेल के जनक होने का श्रेय डॉ जेम्स नेसमिथ को जाता है। गूगल आज अपने खास डूडल के जरिए उन्हें ही याद कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. जेम्स नेसमिथ ने 1891 में बास्केटबॉल के नियम पहली बार बनाए, एक साल बाद हुए प्रकाशितठंड के दिनों में कॉलेज के छात्रों को शारीरिक तौर पर व्यस्त रखने के लिए इंडोर गेम की तलाश के तहत बास्केटबॉल की हुई शुरुआतडॉ जेम्स का निधन 1939 में 78 साल की उम्र में हुआ, आज करीब 200 देशों में खेला जाता है बास्केटबॉल

Google Doodle: गूगल आज अपने खास डूडल के जरिए बास्केटबॉल के जनक माने जाने वाले डॉक्टर जेम्स नेसमिथ को याद कर रहा है। डॉ जेम्स ने आज के ही दिन इस खेल के नियमों को प्रकाशित किया था। 

बास्केटबॉल की शुरुआत उन्होंने जाड़े के दिनों में छात्रों को व्यस्त और फिट रखने के इरादे से किया था और आज ये दुनिया के बेहद लोकप्रिय खेलों में शुमार है।

Google Doodle: डॉ जेम्स का कनाडा में हुआ जन्म 

कनाडा के ओंटारियो में 6 नवंबर 1861 को जन्मे डॉ जेम्स की रूचि शुरू से ही खेलों और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में थी। ये रूचि उन्हें बाद में मैक्गील यूनिवर्सिटी ले गई जहां से उन्होंने 1888 में फिजिकल एजुकेशन की बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद वे यहीं फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक भी बन गए।

बाद में डॉ जेम्स नेसमिथ अमेरिका आ गये जहां उन्होंने मैस्च्यूट्स के स्प्रिंगफील्ड में YMCA इंटरनेशनल ट्रेनिंग कॉलेज में नौकरी करने लगे।

Google Doodle: 1891 में बास्केटबॉल के नियम की 'खोज'

YMCA इंटरनेशनल ट्रेनिंग कॉलेज में ही काम करते हुए डॉ जेम्स ने बास्केटबॉल के नियम पहली बार सामने रखे। उन्हें दरअसल सर्दी के दिनों में छात्रों को व्यस्त रखने के लिए एक इंडोर खेल बनाने का काम दिया गया था।

इसके बाद बास्केटबॉल की शुरुआत हुई। इस खेल में उन्होंने सॉकर, फुटबॉल, हॉकी और रग्बी जैसे खेलों से मिलते-जुलते नियम लिए और 9-9 लोगों की दो टीमें बनाई।

इस खेल को छात्रों के सामने 21 दिसंबर को पहली बार रखा गया। करीब एक साल बाद उन्होंने इस खेल के असल नियमों को आज के ही दिन कॉलेज न्यूजपेपर 'द ट्रायंगल' में प्रकाशित कराया।

1936 में बर्लिन ओलंपिक का हिस्सा बना बास्केटबॉल

डॉ जेम्स का खेल बास्केटबॉल प्रचलित होने लगा था। इसके बावजूद पढ़ाई और शिक्षा पर उनका जोर हमेशा बना रहा। साल 1898 में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलाराडो से उन्हें मेडिकल डिग्री मिली। 

आगे जाकर 1936 में बास्केटबॉल को जर्मनी के बर्लिन में हुए ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनाया गया। डॉ जेम्स का निधन 1939 में 78 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ लेकिन बास्केटबॉल की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती चली गई। आज ये खेल पूरी दुनिया में करीब 200 देशों में खेला जाता है।

टॅग्स :गूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!