लाइव न्यूज़ :

Google ने फिर बनाया खास डूडल, विंटर ओलंपिक के दूसरे दिन दौड़ा कछुआ

By IANS | Updated: February 10, 2018 19:58 IST

डूडल में दिखाया गया है कि कछुआ, मैगपाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है। 

Open in App

सर्च इंजन गूगल ने प्योंगचांग-2018 ओलंपिक को समर्पित डूडल बनाना जारी रखते हुए शनिवार को इस खेल के दूसरे दिन कछुए का डूडल बनाया, जो सुस्त चाल नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। कोरिया में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। डूडल में दिखाया गया है कि कछुआ, मैगपाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है। 

डूडल का अंत मैगपाई की जीत के साथ होता है। गूगल ने अपने डूडल पेज पर कहा कि खेल में धीमी शुरुआत के बाद मैगपाई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।

कछुआ अपनी तेज रफ्तार चाल से एक घेरे के अंदर पहुंच जाता है और मुंह खोलता है। डूडल के अंत में मैगपाई के साथ एक हरे रंग के कछुए को भी दिखाया गया है, दोनों कछुए घेरे में साथ में बैठे नजर आते हैं। 

प्योंगचांग ओलंपिक में 92 देशों के कुल 2,925 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दक्षिण कोरिया पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेल की मेजबानी कर रहा है।

क्या है गूगल डूडलगूगल अपने होम पेज पर एक लोगो लगाता है, जिसे गूगल डूडल कहा जाता है। गूगल नियमित तौर पर इसे बदलता रहता है। बता दें कि सर्च इंजन गूगल खास तरह का डूडल बनाकर देश-दुनिया की फेमस हस्तियों और मौकों को याद करता है। इस बार गूगल ने विंटर ओलंपिक को लेकर डूडल बनाया है।

जियो टीवी ऐप पर होगा ओलंपिकक गेम्स का प्रसारणओलंपिकक गेम्स का प्रसारण भारत की टीवी ऐप-जियो टीवी पर किया जाएगा। जियो टीवी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर खेलों को भारत में प्रसारित करेगी। जियो टीवी इन खेलों के लिए 24 घंटे अपने प्लेटफॉर्म पर कई चैनल स्थापित कर इन खेलों का प्रसारण करेगा। इन खेलों के सीधे प्रसारण के अलावा हाइलाइट भी दिखाई जाएंगी। जियो टीवी के अलावा आईओसी का ओलम्पिक चैनल भी भारत में इन खेलों का सीधा प्रसारण करेगा।

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेलगूगलगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!