लाइव न्यूज़ :

नैपोली और अटलांटा के बीच सेमीफाइनल का पहला चरण गोलरहित छूटा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:27 IST

Open in App

नेपल्स, चार फरवरी (एपी) नैपोली और अटलांटा के बीच इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पहले चरण का मैच गोलरहित छूटा।

स्टेडियो डिएगो अर्मोंडो माराडोना में खेले गये इस मैच में अटलांटा के पास गोल करने के अच्छे मौके थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

नैपोली के गोलकीपर डेविड ऑस्पिना ने कई अच्छे बचाव किये।

इस सेमीफाइनल का विजेता फाइनल में युवेंटस या इंटर मिलान से भिड़ेगा। युवेंटस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से मंगलवार को पहले चरण के सेमीफाइनल में 2-1 से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मैच अगले सप्ताह खेले जाएंगे जबकि फाइनल 19 मई को होगा।

नैपोली ने पिछले साल फाइनल में युवेंटस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!