French Open 2024 June 9 schedule: 2004 के बाद पहला फ्रेंच ओपन फाइनल, नडाल, जोकोविच और फेडरर नहीं, इन खिलाड़ी में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2024 15:17 IST2024-06-08T15:15:43+5:302024-06-08T15:17:00+5:30

French Open 2024 June 9 schedule: स्पेन के 21 वर्ष के अल्काराज तीन तरह के कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

French Open 2024 June 9 schedule first French Open final since 2004 not Rafael Nadal, Novak Djokovic Roger Federer Carlos Alcaraz face Alexander Zverev | French Open 2024 June 9 schedule: 2004 के बाद पहला फ्रेंच ओपन फाइनल, नडाल, जोकोविच और फेडरर नहीं, इन खिलाड़ी में टक्कर

file photo

Highlightsहार्डकोर्ट पर 2022 अमेरिकी ओपन और ग्रासकोर्ट पर 2023 विम्बलडन जीता था। 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से मुकाबला जीतकर पहली बार रोलां गैरो पर फाइनल में जगह बनाई।इटली के यानिक सिनेर को हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

French Open 2024 June 9 schedule: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चार घंटे नौ मिनट तक चले मैराथन सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के यानिक सिनेर को हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। अल्काराज ने 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से मुकाबला जीतकर पहली बार रोलां गैरो पर फाइनल में जगह बनाई। स्पेन के 21 वर्ष के अल्काराज तीन तरह के कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने हार्डकोर्ट पर 2022 अमेरिकी ओपन और ग्रासकोर्ट पर 2023 विम्बलडन जीता था।

अब वह क्लेकोर्ट पर फ्रेंच ओपन फाइनल खेलेंगे। तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज का सामना चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को सेमीफाइनल में 2-6, 6-2, 6-4, 6- 2 से मात दी। यह 2004 के बाद पहला फ्रेंच ओपन फाइनल है, जिसमें रफेल नडाल , नोवाक जोकोविच या रोजर फेडरर नहीं हैं।

Web Title: French Open 2024 June 9 schedule first French Open final since 2004 not Rafael Nadal, Novak Djokovic Roger Federer Carlos Alcaraz face Alexander Zverev

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे