लाइव न्यूज़ :

French Open 2022 Women’s Final: रोलां गैरां ट्रॉफी पर इगा काबिज, सेरेना से आगे, वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी, जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 22:16 IST

French Open 2022 Women’s Final: विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इगा स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्रॉफी हासिल कर पोलैंड की पहली ग्रैंड स्लैम विजेता बनीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देगॉफ के पास स्वियातेक के शानदार खेल का कोई जवाब नहीं था। अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया।पोलैंड की स्वियातेक का यह लगातार 35वीं जीत है।

French Open 2022 Women’s Final: विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इगा स्वियातेक ने शनिवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला एकल के एकतरफा फाइनल में 18 साल की कोको गॉफ को शिकस्त देकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्रॉफी हासिल कर पोलैंड की पहली ग्रैंड स्लैम विजेता बनीं थी।

पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची गॉफ के पास स्वियातेक के शानदार खेल का कोई जवाब नहीं था। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने लाल बजरी पर अपना दबदबा कायम करते हुए महल एक घंटे आठ मिनट चले मुकाबले में अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया।

पोलैंड की स्वियातेक का यह लगातार 35वीं जीत है। उन्हें पिछली हार का सामना इस साल फरवरी में 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ करना पड़ा था। सेरेना विलियम्स से आगे निकल गईं। जिन्होंने 2013 में 34 जीत हासिल की थीं। लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में वीनस विलियम्स के बराबर हैं, जिन्होंने 2000 में 35 जीत हासिल की थीं।

इस सदी (साल 2000 के बाद) में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह पिछले छह टूर्नामेंटों में विजेता बनकर उभरी है और इस सत्र में उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3 है।

वह 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स के साथ पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी के महज 25 साल की उम्र में संन्यास लेने के बाद स्वियातेक इस खेल की शीर्ष खिलाड़ी बनकर उभरी है। स्वियातेक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनका खेल हर तरह की सतह पर प्रभावशाली है।

उन्होंने हालांकि अपनी सबसे बड़ी जीत लाल बाजरी पर दर्ज की है। पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने का दबाव गॉफ के खेल में दिख रहा था। वहीं दूसरी ओर स्वियातेक ज्यादा मौके नहीं दे रही थी। स्वियातेक ने शुरुआत में ही दो बार गॉफ की सर्विस तोड़कर 3-0 की बढ़त के साथ अपना दबदबा बनना शुरू कर दिया। यह स्कोर जल्दी ही 4-0 हो गया।

गॉफ ने इसके बाद सर्विस बचाकर स्कोर को 1-4 किया। स्टेडियम में ज्यादातर दर्शक गॉफ का समर्थन कर रहे थे लेकिन इसका स्वियातेक पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने 6-1 से पहला सेट जीत लिया। दर्शकों के समर्थन से गॉफ का जोश बढ़ और उन्होंने दूसरे सेट में स्वियातेक की सर्विस तोडकर 2-0 की बढ़त हासिल की लेकिन पोलैंड की खिलाड़ी ने दमदार खेल से स्कोर 2-2 कर दिया और फिर गॉफ को वापसी का मौका नहीं दिया। 

टॅग्स :फ्रेंच ओपनसेरेना विलियम्सअमेरिकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!