लाइव न्यूज़ :

French league football: एमबापे की मौजूदगी में भी पीएसजी का बुरा हाल!, टौलूज के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला गत चैंपियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2023 12:12 IST

French league football: फ्रांस के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने 62वें मिनट में रासमस निकोलाइसेन के फाउल के बाद पेनल्टी को गोल में बदल कर पीएसजी को बढ़त दिला दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएसजी के लचर खेल का फायदा टोलूज को मैच के 87वें मिनट में मिला।अशरफ हकीमी ने मोरक्को के विंगर जकारिया अबौखलाल ने 87वें में मैदान पर टक्कर मार कर गिरा दिया। अबौखलाल ने पेनल्टी स्पॉट से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

French league football: किलियन एमबापे की मौजूदगी भी पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खराब प्रदर्शन से नहीं बचा सकी और गत चैंपियन ने फ्रेंच लीग फुटबॉल में टौलूज के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। एमबापे टीम की शुरुआती एकादश में शामिल नहीं थे। वह 51वें मिनट में ली कांग की जगह मैदान पर उतरे।

फ्रांस के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने 62वें मिनट में रासमस निकोलाइसेन के फाउल के बाद पेनल्टी को गोल में बदल कर पीएसजी को बढ़त दिला दी। पीएसजी को इसके बाद अपनी बढ़त को बड़ा करने के कई मौके मिले लेकिन टीम हर बार चूक गयी। पीएसजी के लचर खेल का फायदा टोलूज को मैच के 87वें मिनट में मिला।

अशरफ हकीमी ने मोरक्को के विंगर जकारिया अबौखलाल ने 87वें में मैदान पर टक्कर मार कर गिरा दिया। अबौखलाल ने पेनल्टी स्पॉट से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। लीग के अन्य मैच में मोंटपेलियर ने लियोन को 4-1 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनायी। लियोन की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।

मेस्सी के गोल से इंटर मियामी ने लीग्स कप फाइनल में नैशविले को हराया

लियोनेल मेस्सी ने नियमित समय में गोल करके टीम को बढ़त दिलाने के बाद पेनल्टी शूटआउट में पहले शॉट को गोल में बदला जिससे इंटर मियामी ने लीग्स कप फुटबॉल फाइनल में नैशविले एससी को पेनल्टी शूटआउट में 10-9 से हराया। मेस्सी ने मैच के 23वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी।

इंटर मियामी से जुड़ने के बाद से यह सात मैचों में उनका 10वां गोल है। मेस्सी ने टीम के साथी खिलाड़ी रोबर्ट टेलर से पास मिलने के बाद नैशविले के डिफेंडर वाल्कर जिम्मेरमान को छकाते हुए पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल पोस्ट की बायीं ओर मारा, जिसे रोकने का गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था।

मेस्सी ने मैच के 71वें मिनट में भी ऐसा ही मौका बनाया था लेकिन गेंद के गोल पोस्ट से टकराने के कारण वह चूक गये। नियमित और अतिरिक्त समय में स्कोर 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद मेस्सी ने पेनल्टी शूटआउट में टीम के पहले प्रयास को गोल में बदला। इंटर मियामी की टीम पहली बार लीग्स कप की चैंपियन बनी है।

टॅग्स :Kylian MbappeफुटबॉलFootball
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!