लाइव न्यूज़ :

French Cup Football Quarter-finals: किलियान एमबापे ने 30वां गोल दागा, पीएसजी ने ब्रेस्ट को 3-1 रौंदा, टीम का अजेय क्रम 15 मैचों तक पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 11:54 IST

French Cup Football Quarter-finals: फेंच कप के 28 मैचों में 35 गोल किए हैं और 15 गोल में दूसरे खिलाड़ियों की मदद की है। पिछले चार मैचों में उन्होंने 11 गोल दागे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडानिलो परेरा ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।स्टीव मौनी ने 65वें मिनट में गोल कर ब्रेस्ट की वापसी कराई।आखिरी क्षणों (90+ दो मिनट) में पीएसजी को 3-1 से आगे कर दिया।

French Cup Football Quarter-finals: किलियान एमबापे ने मौजूदा सत्र का अपना 30वां गोल दागा जिससे पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने ब्रेस्ट पर 3-1 से जीत के साथ फ्रेंच कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ ही टीम का अजेय क्रम 15 मैचों तक पहुंच गया। पीएसजी के साथ जून में मौजूदा अनुबंध के खत्म होने के बाद रीयल मैड्रिड जाने की अटकलों के बीच एमबापे इस सत्र में शानदार लय में है। ‘ओप्टा’ के आंकड़ों के मुताबिक फेंच कप के 28 मैचों में उन्होंने 35 गोल किये हैं और 15 गोल में दूसरे खिलाड़ियों की मदद की है। पिछले चार मैचों में उन्होंने 11 गोल दागे हैं।

उन्होंने मैच के 34वें मिनट में टीम का खाता खोला जिसके तीन मिनट के बाद डानिलो परेरा ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मध्यांतर के बाद एमबापे टीम को 3-0 से आगे करने से चूक गये जब उनका प्रयास क्रॉसबार से टकराकर विफल हो गया। स्टीव मौनी ने 65वें मिनट में गोल कर ब्रेस्ट की वापसी कराई।

लेकिन कोनकालोस रामोस ने आखिरी क्षणों (90+ दो मिनट) में पीएसजी को 3-1 से आगे कर दिया। अन्य मुकाबलों में सात बार के फ्रांस के चैंपियन लियोन ने लिली के खिलाफ 2-1 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। नीस ने मोंटपेलियर को 4-1 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

टॅग्स :Kylian MbappeफीफाFIFA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!