लाइव न्यूज़ :

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय रेसलर जगदीश भोला ड्रग्स केस में दोषी करार, 700 करोड़ ड्रग्स रैकेट में हुआ था गिरफ्तार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 13, 2019 17:14 IST

Jagdish Bhola: अर्जुन अवॉर्डी रहे और पूर्व इंटरनेशनल रेसलर जगदीश भोला को सीबीआई कोर्ट ने कई करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में दोषी करार दिया है

Open in App

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और अर्जुन अवॉर्ड विजेता जगदीश भोला को बुधवार को सीबीआई कोर्ट ने एक करोड़ों रुपये के ड्रग्स रैकेट मामले में दोषी करार दिया। इस रैकेट का भंडाफोड़ 2013 में पंजाब पुलिस ने किया था। 

भोला ने पंजाब पुलिस के डेप्युटी सुपरिन्टेंडेंट (डीएसपी) के पद पर भी कार्य किया है लेकिन 2012 में ड्रग रैकेट से जुड़े होने के खुलासे के बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 

भोला को उस समय उनके खिलाफ दर्ज सात मामलों में से तीन में दोषी करार दिया गया था, जबकि चार में वह रिहा हो गया था। 

पंजाब पुलिस ने नवंबर 2013 में भोला को 700 करोड़ रुपये ड्रग्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ड्रग माफिया के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई में 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।

भोला और 49 अन्य आरोपियों को इस मामले में निर्णय के लिए बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था, जिनमें से ज्यादातर को दोषी करार दिया गया। 

भोला उस ड्रग नेटवर्क का सरगना था जो औषधीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स को हिमाचल प्रदेश स्थित फैक्ट्रियों में भेजता था, जिससे 'आइस' जैसे सिंथेटिक ड्रग बनते थे, जिन्हें यूरोप, कनाडा और यूएस जैसे देशों को भेजा जाता था। 

ये केस जल्द ही पंजाब के हाई-प्रोफाइल मामलों में शुमार हो गया था क्योंकि इसमें शिरोमणि अकाली दल के मंत्री सरवन सिंह फुल्लर, उनके बेटे दमनवीर फुल्लर और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंदर भी शामिल थे, जो अब भी ट्रायल का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :रेसलिंगसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!