लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में नहीं होंगे विदेशी दर्शक : मीडिया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:21 IST

Open in App

तोक्यो , तीन मार्च (एपी) कोरोना महामारी के कारण एक साल बाद हो रहे तोक्यो ओलंपिक में विदेशी प्रशंसकों को अनुमति मिलने की संभावना नहीं है ।

जापान के अखबार मेनिची ने बुधवार को कहा कि इस बारे में फैसला ले लिया गया है । इसने चर्चा में शामिल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी ।

अखबार ने कहा कि अंतिम फैसला एक महीने के भीतर ले लिया जायेगा ।

एक अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा ,‘‘ मौजूदा हालात में विदेशी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देना संभव नहीं है।’’

इससे पहले तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, तोक्यो मेट्रोपोलिटन प्रशासन और जापान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आनलाइन बैठक की ।

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और महामारी के बीच इसमें विदेशी दर्शकों का आना वैसे भी संभव नहीं लग रहा था । जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका लगातार जताई है । इसके अलावा खेल की लागत बढने का भी विरोध हो रहा है ।

इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!