लाइव न्यूज़ :

पांच बार की चैंपियन एमसी मैरीकॉम की नजरें छठे खिताब पर, महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में करेंगी भारतीय दल का नेतृत्व

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 29, 2018 18:46 IST

Mary Kom: पांच बार की चैंपियन एमएसी मैरी कॉम महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में करेंगी भारतीय दल की अगुआई

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: पांच बार की चैंपियन स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम 15 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजनत होने वाले AIBA वर्ल्ड एलीट महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी। 

पांच बार की चैंपियन मैरी कॉम इस वर्ल्ड चैंपियनशिप की 48 किलोग्राम कैटिगरी में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए मैरी कॉम के अलावा भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नौ अन्य मुक्केबाजों को भी चुना गया है। 

इन नौ मुक्कबाजों में जांगड़ा (51 किग्रा), मनीषा (54 किग्रा), सोनिया (57 किग्रा), सरिता (60 किग्रा), सिमरनजीत (64 किग्रा), लवलीना (69 किग्रा), सावीती बूरा (75 किग्रा), भाग्यबती कचारी (81 किग्रा) और सीमा पूनिया (+81 किग्रा) शामिल हैं।

मैरी कॉम की अगुआई में ये 10 सदस्यीय दल हाल के दिनों में भारत के सबसे मजबूत दलों में से एक है। इन 10 सदस्यों में मैरी कॉम, लवलीना बारगोहेन, सरिता देवी, भाग्यबती कचारी और सिमरनजीत  को हाल ही हुए 13वें इंटरनेशनल सिलेसियान बॉक्सिंग चैंपियनशिप और तुर्की में हुए 32वें अहमेट कॉमर्ट बॉक्सिंग टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर मौका दिया गया है। 

मैरी कॉम ने हाल ही में पोलैंड में गोल्ड मेडल जीता है जबकि लवलीना और सरिता देवी ने अपनी श्रेणियों में ब्रॉन्ज मेडल जीते।  

टॅग्स :मैरी कॉममुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!