लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप स्थगित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:04 IST

Open in App

लुसाने, 26 नवंबर दक्षिण अफ्रीका में होने वाला एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप शनिवार को देश में कोविड-19 के नये स्वरूप के पाये जाने के कारण स्थगित कर दिया गया।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में पांच से 16 दिसंबर तक होना था।

लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस नये स्वरूप के प्रकोप के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच), दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ और नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ पोटचेफस्ट्रूम ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि टूर्नामेंट ‘‘वर्तमान परिस्थितियों में आयोजित नहीं किया जाएगा।’’

एफआईएच के सीईओ थियरी वील ने बयान में कहा, ‘‘एफआईएच प्रतियोगिताओं में हर किसी की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा भागीदार देशों सहित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यात्रा प्रतिबंध बढ़ा दिये हैं। इसलिए इस प्रतियोगिता को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करना संभव नहीं है।’’

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय सीनियर महिला टीम की सदस्य रही फारवर्ड लालरेमसियामी को इस टूर्नामेंट में देश की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!