लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2022: सउदी अरब ने किया बड़ा उलटफेर, खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2022 19:49 IST

मुकाबले में सउदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दागे। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल किया। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल दागा। जबकि अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसउदी अरब की ओर से पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल कियाइसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल दागाजबकि अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया

दोहा: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 49वें नंबर की टीम सउदी अरब ने मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी। सउदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह तीसरी जीत है। अर्जेंटीना के खिलाफ सउदी अरब की फुटबॉल टीम की यह जीत ने हैरान करने वाली है। दरअसल, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को अपने ग्रुप सी में खिताब के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इस टीम की अगुवाई खुद दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी कर रहे हैं। इस हार के साथ अर्जेंटीना टीम अपने ग्रुप में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। 

मुकाबले में सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दागे। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल किया। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल दागा। जबकि अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

फीफा विश्वकप 2022 में इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार 36 मैचों में अपराजेय रहने का क्रम भी टूट गया है। इस मुकाबले से पहले अर्जेंटीना ने 25 मुकाबलों को अपने नाम किया था। जबकि 11 मैच ड्रॉ किए थे। फुटबॉल के महाकुंभ में अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीसऊदी अरबArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!