लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 के लिए ग्रुप्स का हुआ ऐलान; आमने-सामने होंगे स्पेन-जर्मनी, देखें पूरी लिस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2022 10:20 IST

32 टीमों का वैश्विक आयोजन 21 नवंबर को शुरू होगा, जिसका फाइनल 18 दिसंबर को होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे32 टीमों का वैश्विक आयोजन 21 नवंबर को शुरू होगाफीफा विश्व कप 2022 कतर का फाइनल 18 दिसंबर को होगा

दोहा (कतर): चार बार के चैंपियन जर्मनी और फीफा विश्व कप 2010 के विजेता स्पेन फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण में एक-दूसरे का सामना करेंगे। शनिवार को फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिए ग्रुप्स की घोषणा की गई।

मेजबान कतर को तीन बार की उपविजेता नीदरलैंड, इक्वाडोर, सेनेगल के साथ एक समूह में रखा गया है। टूर्नामेंट के गत विजेता फ्रांस को ग्रुप डी में डेनमार्क और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है। अर्जेंटीना को मैक्सिको, पोलैंड और सऊदी अरब को एक साथ एक समूह में रखा गया है। जबकि ग्रुप एफ में बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया को साथ रखा गया है।

32 टीमों का वैश्विक आयोजन 21 नवंबर को शुरू होगा, जिसका फाइनल 18 दिसंबर को होगा। अब तक कुल 29 टीमों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, शेष तीन की पुष्टि जून में की जाएगी।

देखें ग्रुप्स:

ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड

ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरो प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन)

ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड

ग्रुप डी: फ्रांस, आईसी प्ले-ऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया

ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान

ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया

ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून

ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया (एएनआई)

टॅग्स :फीफाजर्मनीSpain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!