लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: एक और रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे रोनाल्डो, पांचवीं बार खेलेंगे विश्व कप, ये हैं दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 20:50 IST

FIFA World Cup 2022: कतर में 21 नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में मेजबान सहित 32 टीम भाग लेंगी जिनमें से अभी तक 27 टीम ने क्वालीफाई कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे और इक्वेडर अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं।घाना, मोरक्को, ट्यूनीशिया और कैमरून ने भी क्वालीफाई कर लिया है।सेनेगल ने मिस्र को 3-1 से हराकर जगह बनायी।

FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप जीतने का एक और मौका मिलेगा। उनकी टीम पुर्तगाल ने मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में उत्तरी मेसेडोनिया को 2-0 से हराकर कतर में इस साल के आखिर में होने वाले फुटबॉल महासमर के लिये क्वालीफाई किया।

कतर में 21 नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में मेजबान सहित 32 टीम भाग लेंगी जिनमें से अभी तक 27 टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। पुर्तगाल ने दोहा के कतर में इस साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांचवीं बार टूर्नामेंट खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो आज तक विश्व कप नहीं जीत सके हैं और संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में वह यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेरमो ओकोआ और मिडफील्डर आंद्रेस गार्डाडो भी चार विश्व कप खेल चुके हैं।

अब तक चार खिलाड़ी पांच बार विश्व कप खेल चुके हैंः

1ः इटली के गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन (1998 से 2014)

2ः मैक्सिको के डिफेंडर रफेल मार्केज (2002 से 2018)

3ः जर्मनी के मिडफील्डर लोथार मथेउस (1982 से 1998)

4ः मैक्सिको के गोलकीपर अंतोनियो कारबाजल (1950 से 1966)।

विश्व कप के ड्रा शुक्रवार को डाले जाएंगेः

पुर्तगाल की जीत से ड्रा के लिये पहली आठ टीम कतर, अर्जेंटीना, बेल्जियम, ब्राजील, इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन तय हो गयी हैं। क्रोएशिया, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और उरुग्वे वरीयता की दूसरी श्रेणी में शामिल हैं। इनके साथ मैक्सिको या अमेरिका में से किसी एक टीम को शामिल किया जाएगा।

पुर्तगाल ने कुल आठवीं और लगातार छठी बार विश्व कप में जगह बनायी। रोनाल्डो ने पुर्तगाली भाषा में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘लक्ष्य हासिल किया, हम कतर विश्व कप में खेलेंगे, हम अपनी सही जगह पर हैं! अपार समर्थन के लिये सभी पुर्तगालियों का आभार! दमदार पुर्तगाल।’’

जिन यूरोपीय टीमों ने विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया है उनमें बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, सर्बिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, पोलैंड और पुर्तगाल शामिल हैं। दक्षिण अमेरिका से अब तक ब्राजील, अर्जेंटीना, इक्वेडर और उरुग्वे ने क्वालीफाई किया है।

अफ्रीका से सेनेगल, घाना, कैमरून, ट्यूनीशिया और मोरक्को ने जबकि एशिया से ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान और सऊदी अरब ने अब तक विश्व कप में जगह बनायी है। उत्तरी और मध्य अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र से अब तक कनाडा ने क्वालीफाई किया है।

टॅग्स :फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीDohaदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!