लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध कृष्णा को भारत की मुख्य टेस्ट टीम में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:18 IST

Open in App

पिछले तीन महीने से भारतीय टीम में स्टैंडबाई के रूप में शामिल कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां होने वाले चौथे टेस्ट से पूर्व मुख्य टेस्ट टीम में जगह दी गई। इस फैसले से संकेत मिलते हैं कि प्रसिद्ध को ओवल या मैनचेस्टर में अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है क्योंकि टीम प्रबंधन को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के काम के बोझ के प्रबंधन पर भी नजर रखनी है।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम प्रबंधन के आग्रह पर अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है।’’पच्चीस साल के प्रसिद्ध ने अब तक सिर्फ नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं। इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एक दिवसीय श्रृंखला में उन्होंने छह विकेट चटकाए थे।चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।स्टैंड बाई: अर्जन नागवासवाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!