लाइव न्यूज़ :

सभी हमारी टीम को हराना चाहते हैं: कोहली

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:21 IST

Open in App

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ उनका रिश्ता आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित है जिससे उन्हें ऐसी टीम तैयार करने में मदद मिली जिसे सभी हराना चाहते हैं।इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोहली और टीम के उनके साथियों की मौजूदगी में यहां ताज होटल में सदस्यों के लिए नए एक्सक्लूसिव क्लब ‘द चैंबर्स’ का उद्घाटन किया गया।कोहली ने कहा, ‘‘हमारा काम का रिश्ता और मैदान के बाहर भी, आपसी सम्मान और विश्वास पर बना है, एक समान विजन जो हम साझा करते हैं, जिसका एक ही लक्ष्य है, भारतीय क्रिकेट को हमें जैसा मिला उससे ऊंची और बेहतर जगह पर ले जाना।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा यही हमारा लक्ष्य था और मुझे लगता है कि पूरी टीम के शानदार खेल से, हमारे पास जो प्रतिभा थी उसकी बदौलत हम इसे हासिल करने में सफल रहे हैं।’’भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम एक ऐसी टीम के रूप में खड़े हैं जिसे दुनिया भर में हर जगह टीमें हराना चाहती है और यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।’’इसी दौरान विशेष ‘रोंदेवू सीरीज’ का ब्रिटेन में विमोचन किया गया जो लेखक के रूप में ‘स्टारगेजिंग: द प्लेयर्स इन माइ लाइफ’ के साथ शास्त्री का पदार्पण है।कोहली ने कहा, ‘‘यह उनकी पहली किताब है और उम्मीद करती हूं कि वह कुछ और लिखेंगे क्योंकि उनके पास साझा करने के लिए काफी कुछ है।’’ नई किताब को लेकर बातचीत के बीच जब शास्त्री से 1-1 से बराबर चल रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंतिम दो मैच रोमांचक होंगे।शास्त्री ने कहा, ‘‘जब आपकी और कप्तान की राय समान होती है तो चीजें काफी आसान हो जाती हैं और हमारे अधिकांश खिलाड़ियों की राय समान होती है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विचार खेल को आगे बढ़ाना और जीतना है। हम संख्या बढ़ाने यहां नहीं आए हैं, हम यहां सकारात्मक क्रिकेट खेलने और जीतने आए हैं।’’शास्त्री ने कहा, ‘‘यह रोमांचक श्रृंखला रही है, इसे ऐसा ही होना चाहिए और मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में यह और अधिक रोमांचक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!