लाइव न्यूज़ :

Italy vs Albania Euro 2024: 23वें सेकंड में गोल, यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2024 20:00 IST

Italy vs Albania Euro 2024: अल्बानिया इसके बाद इटली पर दबाव नहीं बना पाया जिसने जल्द ही वापसी करके मैच पर अपना नियंत्रण बना दिया और उलटफेर की किसी संभावना को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअल्बानिया के समर्थक अभी अपनी टीम की शुरुआती बढ़त का जश्न मना ही रहे थे।एलेसेंड्रो बस्तोनी ने इटली की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। निकोलो बरेला ने 16वें मिनट में गोल करके इटली को बढ़त दिला दी जो उसने आखिर तक बरकरार रखी।

Italy vs Albania Euro 2024: अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने खेल शुरू होने के बाद 23वें सेकंड में गोल करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड बनाया लेकिन यह मौजूदा चैंपियन इटली पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं था जिसने 2-1 से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बजरामी ने यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया लेकिन अल्बानिया इसके बाद इटली पर दबाव नहीं बना पाया जिसने जल्द ही वापसी करके मैच पर अपना नियंत्रण बना दिया और उलटफेर की किसी संभावना को खारिज कर दिया।

अल्बानिया के समर्थक अभी अपनी टीम की शुरुआती बढ़त का जश्न मना ही रहे थे कि एलेसेंड्रो बस्तोनी ने इटली की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। बस्तोनी ने 11वें मिनट में लोरेंजो पेलेग्रिनी के क्रॉस पर हेडर से गोल किया जबकि निकोलो बरेला ने 16वें मिनट में गोल करके इटली को बढ़त दिला दी जो उसने आखिर तक बरकरार रखी।

इटली के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी क्योंकि ग्रुप बी में उसका सामना आगे तीन बार के चैंपियन स्पेन और 2022 में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले क्रोएशिया से होगा। स्पेन ने एक अन्य मैच में शनिवार को क्रोएशिया को 3-0 से हराया। बजरामी के गोल ने हालांकि इटली को हैरत में डाल दिया। यूरोपीय चैंपियनशिप में इससे पहले सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड रूस के दिमित्री किरिचेंको के नाम पर था जिन्होंने 2004 में 67 सेकंड में गोल किया था।

टॅग्स :फीफाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!