लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशियाई कप में अच्छा करना पूरी टीम का सपना : भारतीय कप्तान आशालता

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी ने कहा कि वे अगले साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले एएफसी एशियाई कप के ड्रा में चीन, चीनी ताइपे और ईरान के साथ होने से बिलकुल भी परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्होंने हाल में ग्रुप की दो टीमों को हराया था।

ग्रुप ए की चार टीमों में भारतीय टीम रैंकिंग के हिसाब से तीसरे नंबर पर है। भारतीय टीम की फीफा रैंकिंग 57 है और गुरूवार को कुआलालम्पुर में हुए ड्रा में उन्हें ग्रुप ए में जगह मिली जिसमें चीन 17वें स्थान से शीर्ष रैंकिंग की टीम है जबकि चीनी ताइपे (40वीं) और ईरान (72वीं) अन्य टीमें हैं।

लेकिन भारत ने इस महीने के शुरू में एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में चीनी ताइपे को 1-0 से शिकस्त दी थी। टीम ने 2019 में भुवनेश्वर में हीरो गोल्ड कप के दौरान ईरान को भी इसी अंतर से पराजित किया था।

आशालता देवी ने कहा, ‘‘ड्रा का सीधा प्रसारण देखते हुए हमने अपनी खुद की भविष्यवाणी की थी। मैंने भी ईरान की भविष्यवाणी की थी क्योंकि मैं उनकी टीम का सम्मान करती हूं और वे ग्रुप में हमारे साथ ही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान सिर्फ बहुत अच्छी टीम ही नहीं है बल्कि उनकी टीम की सभी खिलाड़ी दृढ़निश्चयी बनी रहती हैं कि मैदान में किसी भी टीम के खिलाफ उतरकर किसी भी परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और यही चीज मुझे अब भी उत्साहित करती है। ’’

महिलाओं का एशियाई कप 20 जनवरी से छह फरवरी तक मुंबई में दो और पुणे में एक स्थल पर आयोजित किया जायेगा।

भारत अपने पहले ग्रुप मैच में नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 जनवरी को ईरान से भिड़ेगा। उनका सामना 23 जनवरी को चीनी ताइपे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में और मुंबई फुटबॉल एरिना में 26 जनवरी को चीन से होगा।

आशालता ने कहा, ‘‘हम सभी का सपना है कि हम एशियाई कप में अच्छा प्रदर्शन करें। अब हमारे पास कुछ ही महीने बचे हैं और ड्रा का सीधा प्रसारण देखना हम सभी के लिये काफी प्रेरणादायी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!