लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड जून में दो टेस्ट मैचों के लिये न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:08 IST

Open in App

लंदन, 25 जनवरी (एपी) इंग्लैंड जून में दो टेस्ट मैचों के लिये न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। घरेलू टीम के लिये ये गर्मियों के सत्र के पहले मैच होंगे।

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम 2015 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेगी। ये मैच लार्ड्स पर दो से छह जून तक और एजबेस्टन में 10 से 14 जून तक खेले जायेंगे। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में लार्ड्स पर न्यूजीलैंड को हराया था।

इस घोषणा का मतलब है कि इंग्लैंड इस गर्मियों में सात टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें भारत अगस्त में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगा।

न्यूजीलैंड शुरूआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई करने की ओर है। इसे जून में लार्ड्स पर कराया जाना है लेकिन कोरोना वायरस के बीच किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गयी है।

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला की भी घोषणा की है जिसके मैच 23, 24 और 26 जून को खेलेंगे। टीम इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!