लाइव न्यूज़ :

ईसीबी ने भारत . इंग्लैंड श्रृंखला के लिये कड़े बायो बबल से इनकार किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:18 IST

Open in App

लंदन, 15 जुलाई ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने गुरूवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले दोनों टीमों में कोरोना संक्रमण के मामले पाये जाने के बावजूद कड़ा बायो बबल नहीं बनाया जायेगा ।

डरहम में अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम में कोरोना संक्रमण के दो मामले पाये गए । वहीं इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दूसरे दर्जे की टीम उतारनी पड़ी क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में पॉजिटिव पाये गए थे ।

ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 42000 से अधिक मामले पाये गए ।

हैरीसन ने कहा ,‘‘ कोरोना से निपटने के मामले में छह महीने या साल भर पहले से अब हालात अलग हैं । हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं । लोगों के लिये बायो बबल की बजाय सुरक्षित माहौल तैयार कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी बायो बबल से आजिज आ चुके हैं । इससे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है ।हमें कोरोना से निपटना सीखना होगा । निकट भविष्य में इसके साथ ही जीना है । हम प्रोटोकॉल का पूरा पालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!