लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाइटेड, चेल्सी और लीवरपूल की ईपीएल में आसान जीत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:07 IST

Open in App

लंदन, 15 अगस्त (एपी) ब्रुनो फर्नांडेज के हैट्रिक के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रशंसकों से भरे ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में लीड्स पर शनिवार को 5-1 की शानदार जीत दर्ज कर नये सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए मेसन ग्रीनवुड और फ्रेड ने भी एक-एक गोल किये। टीम की जीत में पॉल पोग्बा ने चार गोल में सहायक की भूमिका निभाकर शानदार योगदान दिया।

  इस मैच के लिए स्टेडियम में 72,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे जो कोरोना महामारी का दौर शुरु होने के बाद सबसे बड़ी संख्या है।

मध्यांतर तक मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम 1-0 से आगे थी लेकिन 49वें मिनट में लीड्स के ल्यूक ऐलिंग ने गोल कर स्कोर को 1-1 कर दिया।

इससे बाद 52वें से 68वें मिनट के बीच मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चार गोल दाग कर अपनी बढ़त 5-1 की कर ली जो आखरी तक बरकरार रही।

यूरोपीय चैम्पियन चेल्सी ने लगभग 39,000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गये मैच में क्रिस्टल पैलेस को 3-0 से हराया तो वहीं लीवरपूल ने नोर्विच को इसी अंतर से शिकस्त दी।

लीवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह ने दो गोल में मदद करने के बाद खुद भी एक गोल किया।

अन्य मुकाबलों में वाटफोर्ड ने एस्टन विला को 3-2 जबकि एवर्टन ने साउथम्पटन को 3-1 से हराया।

लीसेस्टर ने 34 साल के जैमी वार्डी के गोल की मदद से वॉल्वरहैम्प्टन को 1-0 से हराया। ब्राइटन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बर्नले को 2-1 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!