लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के दौरान कोरोना जांच से रोज इकट्ठा हो रहा है ढेर सारा थूक

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:42 IST

Open in App

तोक्यो , 30 जुलाई (एपी) एक शीशी में एक मिलीलीटर थूक, रोजाना 30000 शीशियां और ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख मिलीलीटर से ज्यादा थूक । ओलंपिक के बीच कोरोना मामलों पर काबू रखने के लिये रोजाना हो रही जांच के ये कुछ आंकड़े हैं ।

ओलंपिक के दौरान रोजाना करीब 30000 लोग छोटी छोटी प्लास्टिक की शीशियों में थूक के नमूने दे रहे हैं जो करीब एक मिलीलीटर होता है । इनमें दुनिया भर से खेलों में भाग लेने आये लोग शामिल हैं । आठ अगस्त को ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख शीशियों में पांच लाख मिलीलीटर थूक जमा हो जायेगा ।

इस थूक को ट्यूबों में जमा करके बारकोड लगाकर रखा जा रहा है । जिनके नतीजों में संशय होता है, उनकी दोबारा जांच होती है । ये जांच ‘फीवर क्लीनिक’ नामक एक केंद्र पर की जा रही है जो पृथकवास में रह रहे लोगों का भी ध्यान रखता है ।

यहां जांच नाक में एक स्टिक डालकर नहीं की जा रही जो कोरोना जांच का प्रचलित एक अन्य तरीका है ।

खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, मीडिया और खेलों से जुड़ लोगों की मुफ्त जांच हो रही है जबकि इसका खर्च करीब 10000 येन या सौ डॉलर आता है ।

अभी तक खेलों से जुड़े 220 लोग पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें 23 खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!