लाइव न्यूज़ :

पता नहीं मैं फिर चल पाऊंगा या नहीं, लेकिन भाग्यशाली हूं कि जिंदा हूं : क्रिस केर्न्स

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:29 IST

Open in App

ऑकलैंड, तीन दिसंबर न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस केर्न्स को नहीं पता कि वह फिर कभी चल पाएंगे या नहीं, लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते है कि जानलेवा सर्जरी के बाद भी जिंदा है।

उनके कमर का निचला हिस्सा हालांकि लकवाग्रस्त हो गया है।

तीन महीने पहले उनकी दिल की सर्जरी की गयी जिसके बाद उन्हें कई और सर्जरी से गुजरना पड़ा जिससे उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया और इसी दौरान ‘स्पाइनल स्ट्रोक’ के कारण उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। यह 51 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी उबरने की कोशिश कर रहा है।

वह सर्जरी के चार महीने बाद कैनबरा विश्वविद्यालय के अस्पताल में एक विशेष पुनर्वास सुविधा में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

उन्होंने ‘स्टफ डॉट सीओ डॉट एनजेड’ से कहा, ‘‘ मुझे पता नहीं है कि मैं फिर से कभी चल पाउंगा या नहीं, मैंने इस स्थिति से समझौता कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह समझने की जरूरत है कि मैं व्हीलचेयर की मदद से एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जी सकता हूं लेकिन इसके साथ सामंजस्य बैठाना थोड़ा अलग होगा।’’

अपने समय के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिये 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं ।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा,  ‘‘ मेरी चोट (बीमारी) को 14 सप्ताह हो चुके हैं और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं पूरी जिंदगी इसे झेल रहा हूं। मुझे उन आठ - नौ दिनों के बारे में कुछ पता नहीं जब मेरी चार ‘ओपन हार्ट सर्जरी ’ हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!