लाइव न्यूज़ :

Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने 0.04 मीटर के अंतर से दोहा डायमंड लीग में जीता गोल्ड

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2023 08:18 IST

नीरज ने 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दूसरे स्थान पर रहे याकूब वडलेज्च ने 88.63 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। 

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात हुए इवेंट में नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर दूरी तक भाला फेंका।इस तरह नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता के पहले चरण के मुकाबले का धमाकेदार शुरुआत की।

पिछले साल डायमंड लीग ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार डायमंड लीग के दोहा चरण की शुरुआत गोल्ड जीतकर की। देर रात हुए इवेंट में नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर दूरी तक भाला फेंका और यही दूरी अंत में निर्णायक साबित हुई।  नीरज ने 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दूसरे स्थान पर रहे याकूब वडलेज्च ने 88.63 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। 

वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में  87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। नीरज पिछले साल ‘समग्र फिटनेस और ताकत’ की कमी के कारण यहां हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने। इससे एक महीने पहले वह लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

पिछले साल स्टॉकहोम डायमंड लीग में नीरज ने 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था। लेकिन इस बार उन्होंने 88.67 मीटर के साथ शुरुआत की, इसके बाद 86.04 मीटर तक भाला फेंक सके। तीसरे राउंड में 85.47 मीटर भाला फेंका तो वहीं चौथे राउंड में वो फाउल कर बैठे। पांचवें राउंड में नीरज ने 84.37 मीटर की दूरी के साथ अंत किया। और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

डायमंड लीग के टॉप 8 प्लेयर्स

1. नीरज चोपड़ा (भारत) 88.67 मी2. जैकब वडलेजच (चेक रिपब्लिक) 88.63 मी3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) 85.88 मी4. जूलियन वेबर (जर्मनी) 82.62 मी5. एंड्रियन मार्डरे(मालडोवा) 81.67 मी6. केशोर्न वालकोट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) 81.27 मी7. रोडरिक जेनकी डीन (जापान) 79.44 मी8. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए) 74.13 मी

टॅग्स :नीरज चोपड़ाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम