लाइव न्यूज़ :

जोकोविच का लक्ष्य फेडरर और नडाल के रिकार्ड तक पहुंचना

By भाषा | Updated: February 22, 2021 12:29 IST

Open in App

मेलबर्न, 22 फरवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन में रिकार्ड नौवां खिताब जीतकर अपने कुल ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या 18 पर पहुंचाने वाले नोवाक जोकोविच का अगला लक्ष्य रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकार्ड की बराबरी करना है।

सर्बिया के 33 वर्षीय जोकोविच के मन में फेडरर और नडाल के प्रति बहुत सम्मान है जिन्होंने पुरुष एकल में समान 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। जोकोविच उनकी बराबरी करने से दो खिताब दूर हैं लेकिन वह यह भी जानते हैं कि ये दोनों दिग्गज अभी चुके नहीं हैं।

जोकोविच ने कहा, ‘‘वे पहले ही इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने हमारे खेल में अमिट छाप छोड़ी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैं अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने और रिकार्ड तोड़ने के बारे में सोचता हूं? निश्चित तौर पर मैं ऐसा सोचता हूं। मैं जब तक संन्यास नहीं लेता हूं मेरा ध्यान और मेरी ऊर्जा अधिक से अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर ही केंद्रित रहेगी।’’

जोकोविच ने रविवार को मेलबर्न पार्क पर फाइनल में डेनिल मेदेवेदेव को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से हराया।

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 99.9 प्रतिशत खिलाड़ी बचपन से ही रैकेट थामने पर सपना देखना शुरू कर देते हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है और यह सपना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को अधिक उम्र या थका हुआ महसूस नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं जानता हूं कि जैविक और वास्तविक आधार पर मेरे लिये चीजें वैसी नहीं हैं जैसी 10 साल पहले थी। ’’

आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने नौवें खिताब से जोकोविच ने आठ मार्च तक एटीपी रैकिंग में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर दिया। तब वह अपने करियर में 311 सप्ताह नंबर एक रैंकिंग पर पूरे कर चुके होंगे जो कि फेडरर के कुल योग से एक अधिक होगा।

जोकोविच ने कहा, ‘‘जब आप नंबर एक बनने के लिये खेलते हो तो आपको पूरे सत्र में खेलना होता है, आपको अच्छा खेलना होता है। आपको सभी टूर्नामेंट में खेलना पड़ता है। मैं अब इसमें थोड़ा सा बदलाव करना चाहूंगा जिसका मतलब है कि मुझे अपने कैलेंडर को भी समायोजित करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!