लाइव न्यूज़ :

जोकोविच छठी बार बने विंबलडन चैंपियन, रिकार्ड 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:24 IST

Open in App

लंदन, 11 जुलाई विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद रविवार को यहां मैटियो बेरेटिनी को हराकर छठी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की भी बराबरी की।

जोकोविच ने तीन घंटे 23 मिनट तक चले फाइनल में इटली के सातवें वरीय बेरेटिनी को 6-7 (4), 6-4, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह उनका विंबलडन में लगातार तीसरा खिताब है। इस जीत से जोकोविच ने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकार्ड की बराबरी की।

बेरेटिनी ने शुरू में काफी सहज गलतियां की जिसका फायदा उठाकर जोकोविच ने शुरू में ही उनकी सर्विस तोड़ दी। इसके बाद जब जोकोविच 5-2 से आगे थे तब बेरेटिनी ने सेट प्वाइंट बचाया।

इटली के इस खिलाड़ी ने दर्शकों के समर्थन के बीच अगले गेम में अपनी सर्विस बचायी और फिर ब्रेक प्वाइंट लेकर मैच को टाईब्रेकर की तरफ बढ़ा दिया। बेरेटिनी ने टाईब्रेकर में शुरू में ही 3-0 की बढ़त बनायी।

अपना 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे जोकोविच ने बराबरी की लेकिन बेरेटिनी ने जल्द ही दो सेट प्वाइंट हासिल कर दिये। उन्होंने ऐस जमाकर पहले सेट प्वाइंट पर यह सेट अपने नाम किया जो एक घंटा 10 मिनट तक चला।

जोकोविच ने दूसरे सेट में भी बेरेटिनी को वापसी का मौका दिया। सर्बियाई खिलाड़ी ने एक समय 4-0 से बढ़त बना रखी थी लेकिन 5-2 पर अपनी सर्विस पर सेट जीतने में नाकाम रहे।

जोकोविच ने 5-3 के स्कोर पर तीन सेट प्वाइंट गंवाये लेकिन अगले गेम में आसानी से अपनी सर्विस पर अंक बनाकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर किया।

तीसरे सेट के तीसरे गेम में जोकोविच ने बेरेटिनी की सविस तोड़कर 2-1 से बढ़त बनायी और इसके बाद अपनी सर्विस बचाये रखी। उन्होंने छठे गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाये। उनके पास 5-4 के स्कोर पर दो सेट प्वाइंट पर थे। बेरेटिनी का फोरहैंड बाहर जाने से उन्होंने दूसरे सेट प्वाइंट पर मैच में बढ़त हासिल की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे सेट में बेरेटिनी के डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर 4-3 की बढ़त बनायी और फिर अंतिम गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!