लाइव न्यूज़ :

रूबलेव को हराकर जोकोविच एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:49 IST

Open in App

तुरिन, 17 नवंबर (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां आंद्रे रूबलेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले सत्रांत टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड छह खिताब की बराबरी करने के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच ने रूबलेव को 6-3, 6-2 से हराया।

जोकोविच ने एक बार फिर शानदार सर्विस की। रूबलेव हालांकि पहले ही गेम में उनकी सर्विस तोड़ने में सफल रहे। जोकोविच ने दोनों सेटों में दो-दो बार विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी और 12वां ऐस जड़कर मैच अपने नाम किया।

ग्रीन ग्रुप में जोकोविच ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में कैस्पर रुड को हराया था।

बुधवार को ही रुड का सामना कैमरन नोरी से होगा। 2018 के चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास के चोट के कारण हटने पर नोरी को दूसरे वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में उतारा गया है। इससे पहले मंगलवार को मातियो बेरेतिनी की जगह यानिक सनिर ने ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!